साइबर क्राइम को रोकने जागरूकता पुलिस चला रही अभियान




जगदलपुर :- बस्तर जिला पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम को रोकने का पाठ पढ़ा रही है और छात्र- छात्राओं से प्रश्नोतरी के माध्यम से साइबर क्राइम रोकने का संदेश भी दिया जा रहा है। जिला पुलिस बल की साइबर सेल द्वारा प्रश्नउत्तरी भी आयोजित किया जिसमे बच्चों ने भाग लिया और सही जवाब देने वाले बच्चे को पुरुस्कृत किया गया। मंगलवार को नगर के निजी शिक्षण संस्था बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू एवं प्राचार्य वैशीका पॉल की उपस्थिति में लगभग 1 घंटे तक बच्चों को साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक साहू ने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी।पुलिस विभाग के साइबर क्राइम एक्सपर्ट दीपक कुमार ने भी बच्चों को बारीकी से साइबर अपराध रोकथाम के बारे में बताया तत्पश्चात प्रश्नोतरी हुआ जिसमें बाल विहार स्कूल के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं से प्रश्नोतरी गए। जिन छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक जवाब दिया उन छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रशासन पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान बाल विहार स्कूल के चेयर पर्सन मोतीवाला, शिक्षक शिक्षिकाए,व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *