नगरनार प्लांट के गेट पर ठेका श्रमिक की मौत


जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट में मां दंतेश्वरी इंफ्रा स्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट ठेका कंपनी के अधीन काम करने वाले अकुशल ठेका मजदूर की दीपावली के दिन ही एनएमडीसी के मुख्य द्वार पर मौत हो गई। इस घटना से एनएमडीसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मृतक मजदूर रामभरोसे चौधरी बिहार के सिवान जिले के ग्राम आकोपुर का निवासी था। वह विगत कई सालों से ठेका कंपनी मां दंतेश्वरी इंफ्रा स्ट्रक्चर में कार्यरत था। लोगों के अनुसार वह सीधा साधा व्यक्ति था, केवल अपने काम से मतलब रखता था। वह नगरनार में ही बीजेपी नेत्री गीता मिश्रा के यहां निवास करता था। बीजेपी नेत्री गीता मिश्रा ने बताया कि मैं कई साल से उसे जानती हूं उसकी मौत से मुझे बहुत दुख है। गीता मिश्रा ने कहा कि ठेका कंपनी और एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा उक्त मृतक मजदूर के परिवार को ग्रुप इंश्योरेंस का फायदा और कम्पनी से उचित मुआवजा मिलना चाहिए।नगरनार थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि अभी अज्ञात कारण से मौत की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *