सीआईएसएफ की दिवाली जनसेवा वाली



जगदलपुर। दीपावली के पावन पर्व पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की। एनएमडीसी नगरनार की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने दीवाली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटी।
दीवाली के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सीआईएसएफ के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह एवं उप कमांडेंट सनीश एम. के नेतृत्व में बल के जवानों ने ग्राम पंचायत नगरनार, कस्तूरी एवं चौक बड़ा धनपूंजी के जरूरतमंद लोगों, बच्चों और महिलाओं को कंबल एवं कपड़े वितरित किए।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। दीपावली के पावन अवसर पर मिली इस सहायता से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने सीआईएसएफ के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। सीआईएसएफ की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में ही निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *