संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने की टेबल पर चर्चा


जगदलपुर :- संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से टेबल पर चर्चा की। उन्होंने शाला भवन के निर्माण की स्थिति और छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्यगत योजनाओं के बारे में बातचीत की।
इस दौरान श्री जैन ने स्कूल के बारे में प्रिंसिपल व शिक्षकों से बात की और निर्माणाधीन शाला भवन को जल्द पूरा करवाने की बात कही। वहां मौजूद स्वास्थ विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों से भी बात की और स्वास्थ विभाग और छत्तीसगढ शासन द्वार चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहरी स्वास्थ कार्यमक्र के अंतर्गत संचालित तीन प्राथमिक स्वस्थ केंद्रो और हमर क्लीनिक द्वारा दी जा रही सेवाओं की तारीफ की। विशेष तौर पर शहरी स्लम स्वस्थ योजना द्वारा वार्ड स्तर पर पहुंच कर सेवा दे रहे चलित चिकित्सालय को सराहा। इसे विधायक ने अस्ताताल तुम्हर द्वार कहते हुए मुखमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। इस मौके पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला के प्राचार्य महिषा खत्री, सुचित्रा महानंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आरके चतुर्वेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी.मैत्री, डॉ. निशांत बागड़े, नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, तामेश्वरी मरावी के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *