चिल्फी घाटी में ट्रक से गिरी मशीन, नेशनल हाईवे बंद, वाहनों की लगी लम्बी कतार

कवर्धा- छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे सड़क चिल्फी घाटी में ट्रक में लादकर जा रही एक बड़ी मशीन गिरने के चलते सड़क जाम हो है। ज्ञात हो कि इसी ट्रक से कल यही मशीन फिर गिरी थी, जिसे घंटों मशक्कत के बाद दुर्ग से बड़ी क्रेन मंगाकर फिर से उसी ट्रक में लोड किया गया था। जैसे ही गंतव्य स्थान तक ले जाने के लिए ट्रक कुछ ही देर आगे चल पाया था फिर से मशीन गिर गई जिसके चलते एक बार फिर चिल्फी घाटी में आवाजाही बंद हो गई है। मशीन गिरने के बाद एक बार फिर जाम हुए सड़क को खोलने में पूरी रात लग सकती है। फिर दुर्ग से ट्रेन आने के बाद ही मशीन को उठा कर ट्रक में लादा जाएगा। तब कहीं जाकर परिवहन व्यवस्था सुचारु रुप से चल पाएगा । इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है, पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी हुई है। टीआई बृजेश सिन्हा ने बताया कि मशीन गिरने के चलते नेशनल हाईवे जाम हो गया है, जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है, ताकि वाहनों की आवाजाही शीघ्र ही शुरू हो सके।
