होनहार विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, गुणी जनों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया सम्मान

जगदलपुर :- होनहार विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान रविवार को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिये। इससे अन्य लोगों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

पंजाब सनातन भवन में आयोजित वार्ड रत्न सम्मान समारोह में दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के प्रतिभावान छात्रों व निवासियों को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अच्छे कार्यक्रम के लिये पार्षद सुरेश गुप्ता की प्रशंसा की। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने वार्ड रत्न से सम्मानित जनों को बधाई व शुभकामनायें दी। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पार्षद सुरेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड वासियों के सहयोग से वार्ड क्षेत्र में निरंतर रचनात्मक कार्य होते हैं। वार्ड के गुणीजनों का सम्मान वार्ड रत्न में किया जा रहा है।
वार्ड रत्न सम्मान समारोह में मुथैयाई चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ में स्वर्ण पदक विजेता आरती अवस्थी, युवराज सिंह, मेधावी विद्यार्थी रेखा निषाद, सौम्या झा, ललिता चाण्डक,मन्नत झा, प्रेरक झा, एवं संजय राव, महेश यादव, विजय झा, अंजू राय, श्याम बिहारी मालवीय, नरसिंह सेठिया, जगतपाल सिंह चौहान का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकुर व आभार प्रदर्शन सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर नारायण चांडक शशांक श्रीवास्तव, सूर्य भूषण सिंह, पुष्प लता सेठिया, प्रेम आचार्य, विवेक झा, आशा राव, सुनील गिरधर, गोकुल साव,कपिल सोनी, शेखर साव, मनीष निषाद, धनिता साहू, अभिषेक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
__________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *