अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बीजापुर- छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ महासंघ जिला बीजापुर अध्यक्ष रमाकांत पुनेठा के नेतृत्व में नियमितीकरण हेतु स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर को ज्ञापन सौपा था। जिसके परिपेक्ष्य में विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन प्रमुख ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
जिला अध्यक्ष रमाकांत पुनेठा ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन प्रमुख का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारी 6 सूत्रीय मांग को लेकर विगत वर्षों से निरंतर संघर्षरत है । उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हमारे संघर्ष के दिनों में साथ दिए और कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया | संगठन के संरक्षक मनीष सोनवानी, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद गान्धारला, महिला विंग अध्यक्ष प्रियंका टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी प्रशांत यादव , सचिव राहुल कौशिक, जिला कार्यकारिणी जगदीश एंड्रिक, पदुम साहू, हर्ष चंदेल ने जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया है।
6 सूत्रीय मांग इस प्रकार है : समस्त अनियमित कर्मचारी / अधिकारीयों को नियमित किया जावे तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान करते हुए आवश्यकता होने पर सिविल सेवा नियम 1965 के तहत निलंबन करने का प्रावधान हो । 2. विगत 4-5 वर्षों से निकाले गए / छटनी किये गए अनियमित कर्मचारियों को बहाल कर छटनी पर रोक लगाई जावे । 3. शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग ठेका / प्रथा को पुर्णतः समाप्त कर कर्मचारियों का समायोजन किया जावे | 4. अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जावे । 5. 15 अनियमित कर्मचारियों पर गोल बाजार ( एफ आई आर संख्या -156 / वर्ष 2018 ) एवं आजाद चौक थाना ( एफ आई आर संख्या -259 / वर्ष 2018 ) रायपुर में पंजीबद्ध केस पर न्यायालय में चल रही मुकदमें को वापस लिया जावे । 6. अनियमित कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन यथा राज्य शासन कि सेवाओं के विभिन्न पदों पर संविदा वेतन एवं शासकीय दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों / कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन जो श्रम विभाग द्वारा जारी की जाती है , में वृद्धि किया जावे | नई भर्ती पर अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण कर समायोजन किया जाए । ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *