उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम बिरकोना में शीतला माता की पूजा-अर्चना की

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

कवर्धा :- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम बिरकोना में शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री शर्मा माता शीतला की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री आज कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर है। वे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के धरमपुरा, बिरकोना, और पिपरिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने आए है।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, मोतीराम चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी दिनेश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चन्द्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, सीताराम साहू, ईश्वरी साहू भुनेश्वर चंद्राकर, क्रांति गुप्ता, रामबिलास चंद्रवंशी, मनिराम साहू, उमंग पाण्डेय, खिलेश्वर साहू, अमर कुर्रे, सचिन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *