सरपंच संतोष कश्यप ने बच्चों को किया प्रोत्साहित


बकावंड। बाल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में 14 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप थे। उपस्थित जन समुदाय और बच्चों को संबोधित करते हुए सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने कहा कि आज हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती है। पंडित नेहरू बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते थे और बच्चे उन्हें आदर पूर्वक चाचा नेहरु कहते थे। श्री कश्यप ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत के आधार स्तंभ हैं। इसलिए सभी बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना होनी चाहिए। सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने आगे कहा- हमारी पंचायत छोटे देवड़ा के बच्चे भी हमारे गांव का भविष्य हैं। इसलिए ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है कि गांदव के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे,
बच्चों के लिए खेल मैदान और लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। श्री कश्यप ने बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने, खेलों पर भी ध्यान देने और अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप सरपंच, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *