भोपालपटनम ब्लॉक में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, लम्बाड़ी अप्पाराव बने ब्लॉक अध्यक्ष

बीजापुर – सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज जिला बीजापुर के संगठनात्मक विस्तार एवं समाज को मजबूत बनाने की दिशा में भोपालपटनम ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश पुजारी, कार्यकारी अध्यक्ष के. संतोष कुमार, उपाध्यक्ष ए. सुधाकर एवं समाज संरक्षक बसंत राव ताटी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से लम्बाड़ी अप्पाराव को भोपालपटनम ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लम्बाड़ी अप्पाराव के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता, संगठन का विस्तार और समाज के लोगों के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता है। ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर अधिक से अधिक लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।नवनियुक्त अध्यक्ष लम्बाड़ी अप्पाराव ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही 18 नवम्बर को होने वाले बीजापुर में आम सभा व रैली में अधिक से अधिक संख्या में सामिल होने की बात कही। बैठक के दौरान यह पर नाम जोड़ देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *