शहर जिला कांग्रेस ने किया सुभाषचंद्र बोस को नमन

जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर बस्तर ने राजीव भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों को अपनाकर देश को सुदृढ़ व उन्नतिशील बनाया जा सकता है। इस दौरान पार्षद कमलेश पाठक, जावेद खान, रंजीत सिंह बख्शी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी,असीम सुता, अनुराग महतो, अल्ताफ उल्ला खान, विक्रांत सिंह, उपेंद्र बांधे, अभिषेक डेविड, अंकित सिंह, नीलम कश्यप, एम. ज्योति राव, विमल बिसाई, गीता नाग, लोकेश नंदा, राजू सोढ़ी, अरुण गुप्ता, गुरमेल सिंह, लोकेश चौधरी, अनफाज खान, राजबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *