कीर्तिमान रच गया दलपत सागर का दीपोत्सव विजय दयाराम के.



जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि दलपत सागर में एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम का बहुत कम समय में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के सहयोग से एक बहुत बड़ा आयोजन हुआ। जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। हमने दो लाख तीस हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा था, किंतु यह संख्या तीन लाख तक पहुंच गई। इसमें सभी की सहभागिता थी। कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जगदलपुर के सभी गणमान्य नागरिकों का अपूर्व सहयोग रहा इसके लिए निगम और जिला प्रशासन की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं। नगर निगम द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रंगोली- चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। रील्स बनाओ प्रतियोगिता में पहला पुरुस्कार बस्तर डायरी को पांच हजार रुपए, दूसरा स्थान ज्योत्सना जॉय को दो हजार और राहुल ध्रुव को तीसरा स्थान मिला। रजत जैन के रील्स को मुख्यमंत्री द्वारा सराहा गया। इसके लिए रजत को विशेष पुरुस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *