स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पूर्णिमा गजभीम ने किया ध्वजारोहण


जगदलपुर। नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदलपुर में हॉस्पिटल की प्रभारी डॉ. पूर्णिमा गजभीम ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण 25 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया गया है। 26 जनवरी को संस्था प्रभारी डॉ. पूर्णिमा गजभीम ने धवारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए। इस मौके पर संस्था के अन्य कर्मचारी व मितानिन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *