झंडा विवाद मामला, विजय शर्मा एवं अन्य साथियों को जमानत मिलने के बाद रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस


कवर्धा :- भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी सिंह को जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गए इसके बाद उन्होंने और उनके वकील पुखराज सिंह परिहार ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी इसके साथ ही कांग्रेस पर दुआ भेद की राजनीति करने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री अकबर ने कबीरधाम का गला दबा कर रखा है जिससे सभी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा नहीं रहेगा जनता इसका करारा जवाब देगी और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगी हमारी शिकायत शासन प्रशासन और मंत्री अकबर से है जो यहां पर कबीरधाम जिले का गला दबा रहे हैं दबाव बनाते हुए यहां पर राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है हमारे ऊपर और आर्म्स एक्ट लगाया गया है हमारे पास से किसी भी प्रकार का हथियार नही मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि भेदभाव की कार्यवाही करते हुए हम सब को 21 दिनों तक जेल में बंद रखा गया मैं जिला पंचायत सदस्य हूं राशन कार्ड का काम अगर रुका हुआ है तो मुझे सरकारी कार्यालय में जाना ही होगा हमने 22 अक्टूबर को सरेंडर कर दिया था इसके बाद जेल में बंद रखने की साजिश रची गई और 26 अक्टूबर को अट्रो सिटी एक्ट लगाया गया जो कि झूठा है।
जिला खाद्य प्रभारी अरूण विश्राम से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि उन्होंने दबाव में आने के बाद ही ऐसा किया होगा।
लोकतंत्र ऐसे नहीं चल सकता एक जनप्रतिनिधि होने के कारण सरकारी कार्यालय में जाना होगा यदि वहां नहीं जाऊंगा तो जनता के लिए काम कैसे कर पाऊंगा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर सकूंगा मोहम्मद अकबर ने कहा था यदि कलेक्टर को भी राशन कार्ड चाहिए तो बनवा कर देंगे लेकिन अभी तो गांव में ही राशन कार्ड नहीं बन पाया।
इसी मामले को लेकर उनके वकील पुखराज सिंह परिहार ने बताया कि जितने भी धाराएं लगी हुई है वह सब दबाव पूर्ण रूप से की गई है जबकि जो भी धाराएं लगी है उस समय वह शहर से बाहर थे उनकी वीडियो क्लिप देखी जा सकती है एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं लगी है वह एक माह पूर्व की घटना है जहां पर उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए एक अधिकारी के पास गए थे जबकि वहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था उस मामले को लेकर गिरफ्तारी के बाद उस धारा को लगाई गई है जो कि बेबुनियाद है और एक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *