पंकज झा मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार नियुक्त


जगदलपुर :- विष्णुदेव साय सरकार में पहली राजनीतिक नियुक्ति हुई है। पंकज झा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्तकिया गया है। श्री झा को 1.20 लाख रू. की मासिक सैलरी के साथ ही विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं भी मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि पंकज कुमार झा 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव और कंटेंट निर्माण समिति के संयोजक थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य शासन द्वारा पंकज कुमार झा को विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। पिछली कांग्रेस सरकार में यह जिम्मेदारी रुचिर गर्ग संभाल रहे थे। पंकज झा भाजपा के मुखपत्र दीप कमल का प्रकाशन देखा करते थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार के वक्त उन्हें मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान, राष्ट्रीय नेताओं के लिए राजनीतिक कंटेंट तैयार करने, डेटा रिसर्च, तथ्यों-मुद्दों को तैयार करने, राजनीतिक एजेंडा बनाने जैसे कार्यों की जिम्मेदारी मिली हुई थी। श्री झा डॉ. रमन सिंह सरकार के समय दिल्ली और रायपुर में मीडिया प्रबंधन का काम देखा करते थे। सामान्य प्रशासन के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक पंकज झा को 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी और विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *