नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किरंदुल पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल



जगदलपुर :- बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से अपहृत एक नाबालिक बालिका को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गीदम से बरामद कर लिया।. बालिका का गीदम का एक युवक बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म भी किया था।
बालिका के गुम होने कीरिपोर्ट उसकी माता ने 5 फरवरी को किरंदुल थाने में दर्ज कराई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी किरंदुल ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने में गुम इंसान तथा धारा 363 भादवि के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के निर्देशन एवं एसडीओ पुलिस किरंदुल कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी किरंदुल प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में नाबालिग अपहृत बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई। तलाश के दौरान अपहृत बालिका के गीदम में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने पुलिस टीम व अपहृत बालिका के माता पिता को साथ लेकर गीदम रवाना किया। गीदम में आरोपी राजेश सोनी पिता भास्कर सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी गीदम नाबालिग अपहृत बालिका के साथ पकड़ लिया गया।अपने साथ रखा हुआ था जिसे बरामद कर महिला विवेचक डेस्क में बारीकी से पूछताछ करने व कथन लेने पर बालिका ने गीदम निवासी राजेश सोनी से जान पहचान होने तथा राजेश सोनी के बुलाने पर गीदम जाने की बात बताई। उसने यह भी बताया कि आरोपी राजेश सोनी ने उसे अपने दोस्त के किराए के मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण में धारा 366, 376 (2) (ढ) भादंवि, 4 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी राजेश सोनी को 6 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, उप निरीक्षक हेमंत कुमार साहू, दीनानाथ वैष्णव, प्रधान आरक्षक उमेश कुंजाम एवं महिला आरक्षकों की अहम भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *