जगतगुरु शंकराचार्य के आह्वान पर गौहत्या बंद कराने एवम गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाने की मांग को लेकर 10 मार्च को 10 बजे से 10 मिनट के लिए कवर्धा और पंडरिया बंद
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य के गौमाता को राष्ट्रमाता घोषणा कराने चल रहे आंदोलन में 10 मार्च को 10 मिनट हेतु भारत बंद का आह्वान किया गया है पूरे देश मे गौभक्त गौ माता को पूजने वाले हिन्दू सनातनियों ने इस बीड़ा को उठा लिया है और जगह जगह शान्तिरूप से 10 मिनट का भारत बंद करने की अपील कर रहे है
कवर्धा :- कबीरधाम जिले में 10 मार्च को 10 बजे 10 मिनट के लिए शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का समर्थन मांगा है, हम सभी गौभक्त शहर बंद करा 10 मिनट के लिए वीर स्तंभ चौक कवर्धा और गांधी चौक पंडरिया पर धरना प्रदर्शन कर नगर प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौप गौमाता को राष्ट्रमाता घोषणा कराने मांग करेंगे ताकि जल्द से जल्द गौमाता पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जा सके।
निवेदक- गौ रक्षक एवम सनातन हिन्दु समाज
