बस्तर के नारायणपुर में फिर सात नक्सली किए गए हलाक



जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार सुबह से फोर्स और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ चल रही है। अधिकृत जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे जा चुके हैं तथा सातों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।
प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल सर्च अभियान पर निकली थीं। आज 23 मई को सुबह 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से दिन भर रुक रुक कर गोलीबारी चलती रही। रुक रुक कर मुठभेड़ अभी भी जारी है।जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा सात हथियार बरामद हुए हैं और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *