जगदलपुर में “एक पेड़ मां के नाम” बन गया है बड़ा जन आंदोलन

जगदलपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां मां के नाम’ अभियान जगदलपुर शहर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। नगर के हर वार्ड में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।

वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर के अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के शीतला माता मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव द्वारा पौधारोपण किया गया। महापौर साफीरा साहू, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, कलेक्टर विजय दयाराम के एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया। शीतला माता मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के दौरान किरण देव ने कहा कि एक पौधे मां का नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं साथ पौधे लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करें। वन ही जीवन है, इसका महत्व समझना आवश्यक है। पेड़ों के कारण हमारा जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहता है। पेड़ों का संरक्षण व संवर्धन करना हम सब का दायित्व है। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी अलग- अलग प्रजातियों के पौधरोपण किया। आंवला, सिंदूरी, बेल, अमरूद, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद शंभू नाग, डीएफओ उत्तम गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आरेंद्र आर्य, अविनाश श्रीवास्तव , पुजारीगण एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *