देवतुल्य कार्यकर्ता ही हैं भाजपा की असली ताकत -रूपसिंह मंडावी

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को गंभीरता से लेने कहा गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आसीन है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही प्रतिफल है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराएं। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से सभी देवतुल्य कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, संवाद स्थापित करें, जन समस्याओं का समाधान करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने गंभीरता से पहले करें। वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का विषय है। बड़ा दायित्व बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता जनता से सतत जुड़ें और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित करने अभी से ठोस कार्य में जुट जाएं। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा रखी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में व तैयारियों को लेकर उद्बोधन दिया। प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद संजय पाण्डेय ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिन्दुओं का वाचन किया। महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने नरेंद्र मोदी के लगातार देश के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना रखी। दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि नगर मंत्री शशिनाथ पाठक द्वारा बैठक में दी गई। बैठक में महारानी वार्ड बूथ में लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर प्रभारी आशुतोष पाल का सम्मान किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री आरयेंद्र
सिंह आर्य एवं आभार प्रदर्शन योगेश ठाकुर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, राजेंद्र वाजपेयी, दीप्ती पांडेय, सुधा मिश्रा, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, शैलेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, अभय दीक्षित, केतन महानंदी, अश्वनी सरडे, रुपेश जैन, दंतेश्वर राव, योगेश शुक्ला, रंजीत सिंह, योगेश मिश्रा, तरुण चौरिया, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगाड़े, राजा यादव, दिलीप झा, योगेश ठाकुर, सूर्यभूषण सिंह, प्रेम यादव, उमा मिश्रा, सुरेश कश्यप, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, सुधारानी, निलेश्वरी, मनीष पारख, किशोर महावर, गायत्री कश्यप, बिजली वैद्य, रंजीता पाणिग्रही, अल्का सेंगर, माहेश्वरी ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, बसंती नायक, मीना साहू, माधवी मंडल, शशि नाग, झरना मोहंती, किरण दीवान, डाकेश्वरी पांडे, चंपा नाग, ममता पोटाई, दयावती देवांगन, प्रमिला कपूर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, राणा घोष, रीना घोष, दिगंबर राव, मोतीराम बघेल, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, संतोष वाजपेयी , राजेश दास, रितेश सोनी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *