पदोन्नत शिक्षकों को पसंद की शाला में नियुक्ति देने की मांग

जगदलपुर :- जैसा कि आप जानते है।विगत कुछ महीनों से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला की पदोन्नति की तैयारी चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व ही डीपीसी हुआ है। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों का नाम भी सार्वजनिक हो गया ह अब बात आती है कि ये शिक्षक पदोन्नत होकर जाएंगे कहां? इस हेतु सूची भी विभाग के पास है। इसी तारतम्य में सर्व शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन देने डीईओ बस्तर कार्यालय पहुंचा। डीईओ के दौरे पर होने की वजह से वहां मौजूद अधिकारी देवाशीष चौधरी को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन सौंपने के बाद फेडरेशन के जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने बताया कि काफी दिनों पश्चात हमारे साथियों की पदोन्नति हो रही है। इसमें हमारे साथियों को निराशा हाथ न लगे इसलिए यह ज्ञापन दिया गया है, ताकि विभाग भी अपनी पूर्ण तैयारी कर ले। इससे पूर्व काउंसलिंग होने पर 3 शालाओं के नाम दिए जाते थे। जिसे शिक्षक चाहकर भी नहीं लेते थे और हर बार पदोन्नति से वंचित हो जाते थे। इसलिए जिस भी शिक्षक साथी का नंबर आए। उन्हें सभी शालाएं दिखाई जाएं। जिससे वो अपनी मनपसंद शाला का चयन कर सकें। इस हेतु काउंसलिंग स्थल पर सभी शालाओं के नाम भी चस्पा करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया गया है। इस पत्र का सभी शिक्षकों ने स्वागत किया है। ज्ञापन देने वालों में रवींद्र सेठिया, मन्नू नेताम, सुमीत देवांगन और अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *