भाजपा महिला मोर्चा ने खुद के संगठन के खिलाफ खोला मोर्चा
बीजापुर :- आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते ही भाजपा जिला महिला मोर्चा ने स्वयं की पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम पर संशोधन करने की मांग की अन्यथा सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दिया।
बीजापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद अजजा महिला महिला के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए भाजपा से देविंदा राना, पूजा पोंदी, उर्मिला तोकल, भाग्यवाती पुजारी और गीता सोम पुजारी ने दावा पेश किया था। गीता सोम पुजारी को छोड़ सभी भाजपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे हैं। भाजपा ने इनकी उपेक्षा करते हुए गीता सोम पुजारी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दीया हैं, जिसका जिला महिला मोर्चा खुल कर विरोध करने लगी हैं।
दरी बिछाने से झंडा उठाने तक का काम करने के बाद भी हमारी उपेक्षा -पूजा पोंदी
महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूजा पोंदी ने संगठन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा की हम लोगों ने दरी बिछाने से लेकर झंडा उठाने तक का काम किया, घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में जाकर पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। इसके बावजूद पार्टी ने हमारी उपेक्षा करते हुए गीता सोम पुजारी को टिकट देना समझ से परे है। गीता सोम पुजारी एक बार भी पार्टी कार्यालय या किसी बैठक में उपस्थित नहीं रही, फिर भी हमारी उपेक्षा कर उसे उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। यदि संघठन नाम संशोधित नहीं करता है तो हम सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे।
नक्सल विरोधी सलवा जुडूम अभियान के समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे – उर्मिला तोकल
भाजपा महिला मोर्चा नेत्री उर्मिला तोकल ने कहा की मै नक्सल विरोधी सलवा जुडूम अभियान के समय से भाजपा के लिए समर्पित भाव से कार्य करती आ रही हूँ, हर कठिन परिस्थिति में भी जान जोखिम में डाल कर पार्टी के किये काम की हूँ, इसके बावजूद मेरी उपेक्षा करना पार्टी को भारी पड़ेगा। पार्टी को तत्काल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नाम संशोधित करते हुए पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में से किसी एक के नाम की घोषणा करना होगा अन्यथा हम सामूहिक इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे।