कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर, कृपाराम निषाद सभापति निर्वाचित हुए
रायपुर :- नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत आज रायपुर के नगर पालिक निगम बीरगांव कार्यालय के सभाकक्ष में हुए निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर पद के लिए तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के कृपाराम निषाद अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए निर्वाचित हुए।
इसके पहले कलेक्टर सह पीठासीन प्राधिकारी सौरभ कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई तथा महापौर एवं सभापति के निर्वाचन की कार्रवाई की। इस संबंध में महापौर पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नंदलाल देवांगन को 25 मत तथा भारतीय जनता पार्टी के पति राम साहू को 15 मत मिला। अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कृपाराम निषाद को 26 मत तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के एवज देवांगन को 14 मत मिला।इस अवसर पर अपील समिति का निर्वाचन भी किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी यू एस अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित थे।
