भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के साथ खड़ी है पूरी कांग्रेस पार्टी: दीपक बैज

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सेंट्रल एजेंसियों का खुलकर दुरूपयोग हो रहा है, यह बेहद आपत्तिजनक है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के घरों में सीबीआई की रेड सेंट्रल एजेंसियो के दुरूपयोग और बदले की भावना को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ डराने, धमकाने और बदले की भावना से कार्रवाई चल रही है।
दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ऎसी कार्रवाई का विरोध करती है और इस रेड के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी। भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी खड़ी है। श्री बैज ने कहा कि 15 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में ईडी की रेड होती है। रेड में कुछ नहीं मिला और आज तक एक समन जारी नहीं हुआ। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस रेड में कहा कि हम हर तरह से सहयोग करने को तैयार है जब भी समन आएगा जरूर उपस्थित होकर जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महादेव सट्टा एप में अगर कार्रवाई की गई है तो मैं सरकार से दो सवाल पूछना चाहता हूं कि महादेव सट्टा एप अभी तक बंद क्यो नही हुआ? चुनाव के समय प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे रहे थे। आज भी महादेव एप बंद नही हुआ। लेकिन डेढ़ साल हो गए अभी तक बंद क्यो नही हुआ? हमारी सरकार के समय में कई एफआईआर, कार्रवाई और गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन भाजपा सरकार में कुछ नही हुआ है।

पं. प्रदीप मिश्रा से पूछताछ कब?
दीपक बैज ने कहा- दूसरी बात सरकार ने दावा किया था कि सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार हो चुका है। इस सरकार से पूछना चाहते हैं कि कहां है सौरभ चंद्राकर? उसे कब लाया गया? यह सिर्फ अफवाह थी। पं. प्रदीप मिश्रा के सभा का आयोजन भी कराया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक तरह से गिरफ्तारी गुमराह करने के लिये की गई थी और पं. प्रदीप मिश्रा से पूछताछ नही की गई। महादेव सट्टा एप में पहले भी कुछ नहीं मिला था। भाजपा सरकार का ईडी से काम नहीं चला तो सीबीआई को ले आई, आगे कौन सी एजेंसी को लेकर आ जाएंगे। विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई से छापे डलवा कर परेशान किया जा रहा है। सरकार सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अगर ईडी और सीबीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। तो भारतमाला योजना की ईडी और सीबीआई जांच क्यो नही कर रही है? दवा घोटाला, सीजीएमएससी घोटाला जिसमें पूरी सरकार लिप्त है तो ईडी और सीबीआई जांच क्यो नही कर रही है?

अब किस एजेंसी की बारी?
दीपक बैज ने कहा कि सीडी मामले में सीबीआई का षडयंत्र अदालत में बेनकाब हो गया तब सीबीआई को उपर से घुड़की मिलने के बाद उस केस को फिर से स्टैंड करना चाह रही है। 15 दिन पहले ईडी की रेड होती है और 15 दिन बाद सीबीआई की एंट्री हो जाती है। हम पूछना चाहते हैं डबल इंजन की सरकार से कि ईडी का एपिसोड खत्म हुआ और सीबीआई का एकाएक एपिसोड आ गया और अब अगला एपिसोड कौन से आने वाला है? क्या ईओडब्ल्यू, आईटी या एनएआई की बारी आने वाली है? सरकार से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या छत्तीसगढ़ की राजनीति में विपक्ष को बदनाम करने की नीयत से राजनीति की जा रही है? क्या कांग्रेस को दबाने की नीयत से राजनीति की जा रही है? छत्तीसगढ़ को सेंट्रल एजेंसियों का अड्डा बना दिया गया है, ताकि विपक्ष के नेताओं को डराया जा सके, लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नही है। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *