प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया क्षत्रिय महासभा के भवन का भूमिपूजन

जगदलपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जगदलपुर के भवन भूमिपूजन जगदलपुर शहर के मध्य कुम्हारपारा, पार्थ होटल के पीछे मुख्य अतिथि किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं विधायक जगदलपुर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पांडे महापौर नगर पालिक निगम, ने की।विशिष्ट अतिथि कमलचंद्र भंजदेव महाराजा बस्तर व नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन थे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण देव ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग के विकास में क्षत्रियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर उन्होंने क्षत्रिय महासभा के भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर संजय पांडे ने समाज के उत्तरोत्तर विकास की शुभकामना दी और भवन के सामने 40 फीट रोड बनाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि महाराजा कमलचंद्र भजदेव ने क्षत्रिय समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही सभी क्षत्रियों को एकजुट रहकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा विभिन्न राज्यों से आए हुए क्षत्रियों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन ने सभी को बधाई दी साथ ही नगर निगम से भवन हेतु सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ सदस्य कुमार भदौरिया ने बस्तर जिले में क्षत्रिय भवन भूमिपूजन के लिए अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं इस भूमि पर जल्द से जल्द भवन निर्माण करने की अपील भी की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वंदना भदौरिया ने समाज हित में महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी साथ ही मांग की इस भवन में दूर दराज से पढ़ाई करने आए हुए बच्चों को रुकने की सुविधा प्रदान की जाए। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं सभी से सामाजिक भवन बनाने में तन,मन, धन से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर जेबी सिंह, पवन भदौरिया, नंदकुमार भदौरिया, बृजेश सिंह भदौरिया, उमेश सिंह चौहान, उदयराज सिंह चौहान, जयभान सिंह राठौर, राजेश चौहान, युवा अध्यक्ष शुभेंद्र भदौरिया, लोकेश ठाकुर, प्रभात चौहान, संतोष भदौरिया, अनिल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में महिला प्रकोष्ठ की क्षत्राणियां, क्षत्रिय बंधु, क्षत्रिय महासभा जगदलपुर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय महासभा के सचिव कैलाश चौहान ने तथा आभार प्रदर्शन समाज के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *