सिनियर सिटीजन समिति के तत्वावधान में सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में कैरम-शतरंज-लूडो का आयोजन
कवर्धा,,,कम्पिटीशन फार सिनियर सिटीजन आफ कबीरधाम अंतर्गत *एकल व युगल कैरम, शतरंज, लूडो व विविध क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर में 17अप्रेल25 प्रतिदिन सायं साढ़े पांच बजे से सुनिश्चित हुआ है।*
खेलों की तिकड़ी कैरम, शतरंज व लूडो वरिष्ठजनों में लोकप्रिय मनोरंजक आनंदायी चक्षु-हस्त-मस्तिष्क समन्वय क्रीड़ा कैरम, शतरंज व लूडो खेल शारीरिक, मानसिक, सामाजिक उत्कृष्टता के साथ ही पूर्ण संज्ञानात्मक व भावनात्मक रणनीतिक खेल है जिसमें योजना, संगठन, समस्या को सुलझाने, ध्यान, नेत्र संबंधी क्षमता, स्मृति, कृत्रिम और भावनात्मक बुद्धिमत्ता में उत्तरोत्तर समुन्नयन में लाभकारी होता है। कैरम-शतरंज-लूडो खेल चपलता, चंचल बौद्धिक गतिविधि सुनिश्चयन का सर्वोत्तम माध्यम है । खेल नियमो के परिपालन से समाजीकरण और सम्मान जैसे अन्यान्य सकारात्मक कौशल विकसित करने में फलदायी है तथा कौशल उन्नयन यथा ध्यान, स्मृति और समस्या समाधान के लिए अतिशय लाभकारी है।
कैरम प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक प्रतियोगी एकल व युगल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं जिसमें प्रकाश गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, चन्द्रहास ठाकुर, आदित्य श्रीवास्तव, टी.पी.अवस्थी, जी.पी.शर्मा, पंकज सिंह ठाकुर, सतीश यदु, सुरेश देवांगन, मुरली सिंह ठाकुर, नवीन, रामशरण, मदन तंबोली, सोम वर्मा, विजय सिंह ठाकुर, राजेश गुप्ता प्रतिस्पर्धी है। प्रतिदिन दो कैरम बोर्ड में दो घण्टे का अभ्यास जारी है, प्रतियोगिता में शीतकालीन सत्र के विजेता अध्यक्ष श्री मदन तंबोली व ग्रीष्मकालीन सत्र प्रतियोगिता के संयोजक श्री मुरली सिंह ठाकुर प्रबलदोवेदार है किन्तु उलट-फेर करने मे माहिर पूर्व विजेता पंकज सिंह ठाकुर व श्री विजय सिंह ठाकुर का नाम विजेता प्रतिभागी के तौर पर भी दर्ज करा सकते हैं। कैरम सिंगल्स में *सुगर सिटी* व *रिलिजन सिटी* दो पूल के प्रतिभागियों के मध्य कुल चौदह प्रतियोगिता व कैरम डबल्स में कुल सात प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
शह और मात का खेल शतरंज प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों एस. एस.जैन, चन्द्रहास ठाकुर, जी.पी.शर्मा, टी.पी.अवस्थी, सोम वर्मा, बलदाऊ सोनी, नरेन्द्र चन्द्रा में कड़े टक्कर होने वाले हैं। पूर्व विजेता टी.पी.अवस्थी व जी.पी.शर्मा विजय श्री के प्रबल दावेदार है किन्तु सोम वर्मा व सोनी जी उलटफेर करने में सक्षम हैं ।
लूडो प्रतियोगिता ओपन फार आल सिनियर सिटीजन मेम्बर्स के लिए आयोजित हो रहा है ।
आगामी दिनो में मई माह के दूसरे सप्ताह में संरक्षक एस.एस.जैन अध्यक्ष सिनियर सिटीजन समिति मदन तंबोली के मार्गदर्शन में समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रशिक्षक द्वय जी.पी.वर्मा व सोम वर्मा द्वारा 6-14 आयुवर्ग के बच्चों को प्रातः कालीन सत्र में तीन दिवसीय चित्रकारी व हस्तकला उन्मुखीकरण के साथ ही शतरंज के दांव-पेंच पर ट्रिक्स एण्ड टीप्स कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है । प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण उपरान्त निकट भविष्य में विविध कार्यक्रम को विस्तृत व भव्य स्वरूप प्रदान किए जाने संबंधी सर्वसम्मति से सहमति बनी है।यह जानकारी
सतीश कुमार यदु
सदस्य, सिनियर सिटीजन समिति कबीरधाम ने दी।
