कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती,

बीजापुर :- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब का नमन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश के संविधान निर्माण में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनके विचार और समता, स्वतंत्रता, और बंधुत्व के सिद्धांत आज भी हमें प्रेरित करते हैं।”
वहीं उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक न्याय के प्रयासों को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया।

वही बीजापुर जिले के मद्देड, भोपालपाटनम, उसूर, गंगालूर, कुटरू और भैरमगढ़ ब्लॉक मुख्यालयों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके योगदान को याद किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *