साधु-संतों से दुर्व्यवहार नहीं चलेगा, नही चलेगा, साधु-संतों का अपमान नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे नारे से गूंजा सियान सदन
कवर्धा,,,सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर सिनियर सिटीजन समिति कवर्धा के सदस्यों ने कछाला में जैन संतों पर हमले का घोर निन्दा करते हुए असमाजिकतत्वों पर समुचित कार्यवाही की बात कही ।
दिनांक 18 अप्रेल 2025 को सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में सिनियर सिटीजन समिति कवर्धा के सदस्यों की उपस्थिति में श्रीएस.एस. जैन ने जैन धर्म की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए सर्व धर्म समभाव व सम्मान को रेखांकित किए तथा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कछाला गांव में जैन संतों पर हुए हमले का घोर निन्दा उपरान्त समुचित कार्यवाही की बात कही ।
आरोपियों को सख्त सजा देने और संतों की विहार यात्रा में सुरक्षा प्रदान करने यथोचित कार्यवाही की मांग की गई। उक्त संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित सभा में समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली, सचिव श्री चन्द्रहास सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री बी.पी. सोनी, श्री एस. जैन, श्री पाण्डे, श्री मुरली सिंह ठाकुर, श्री पंकज सिंह ठाकुर, श्री अशोक देवांगन, श्री नरेन्द्र शर्मा, श्री सतीश यदु, श्री पंकज सिंह ठाकुर, श्री राजेश गुप्ता, श्री सोम वर्मा श्री नरेन्द्र चन्द्रा, श्री सुरेन्द्र कुमार नवीन, श्री जी.पी.तिवारी आदि उपस्थित रहे।
