शुरू से हिंदू राष्ट्र रहा है भारत: अजय पारेख

जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कंगोली जगदलपुर में सादे समारोह के साथ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अजय पारेख, प्रांत संगठन मंत्री नंद दास दंडोतिया, मध्य क्षेत्र भोपाल की मातृशक्ति संयोजिका सुनीता गर्ग, विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी, जिला अध्यक्ष श्री शंकर लाल गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय जगदलपुर के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर सिंह राणा, सर्व आदिवास समाज के अध्यक्ष दशरथ कश्यप, दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका प्रीति दुबे मंच पर उपस्थित रहे। सर्व प्रथम मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य वक्त के रूप में सभा को संबोधित करते हुए अजय पारेख ने कहा कि इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का विशेष महत्व है। इस सत्र में जो प्रशिक्षण बच्चों ने लिया है वह उनके जीवन को समृद्ध व सफल बनाने में सहायक होगा। कई बार सुनने को मिलता है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए, भारत तो सदा ही हिंदू राष्ट्र रहा है। आधुनिक काल में अपने दैनिक जीवन में पंच परिवर्तन करते हुए हम राम राज्य की अवधारणा को मूर्तरूप दे सकते हैं। पंच परिवर्तन की विस्तृत व्याख्या उन्होंने की। इस कार्यक्रम में सांसद बस्तर महेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी के साथ बस्तर संभाग के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, मातृशक्ति के बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महापौर संजय पांडे का आगमन हुआ। सभी के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व विधायक राजा राम तोड़ेम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी, लखीधर बघेल, चंद्रेश सुनाने, आयते राम मंडावी, अमन शर्मा, नवीन देवांगन, नरेश कोरी, अर्जुन सिंह परिहार, जागेश्वर साहू सन्नी रैली, होम्स राठौड़ मातृशक्ति विभाग संयोजिका उमा गुप्ता, पार्वती परिहार, सुशीला साओ, आस्था गुप्ता, अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन तनिषा मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *