पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
कवर्धा,,,आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने वाले एवं पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन करने की दिशा में कार्य करने वाले सभी लोगों का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि हम सभी प्रकृति की संरक्षण व संवर्धन के लिए अपने जीवन के अमूल्य समय में से कुछ समय निकालकर इस प्रकृति की सेवा में दे रहे है। कवर्धा की धरती माता को सजाने व संवारने की दृष्टि में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दे रहे है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से समाज मे व समाज में रहने वाले मंे जनजागरूकता आयेगी व प्रेरणा भी मिलेगें। इस भाव से हम सबको काम करना है कि धरती हमारी माता है जिस प्रकार से हम अपनी माता पिता की सेवा करते है ठीक इसी प्रकार धरती माता का सेवा करने की आवश्यकता है आज का वातावरण, पर्यावरण अंसतुलन होकर बिगडते जा रहा, जिसका संरक्षण संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है पर्यावरण संतुलित रहेगा तो हम सभी स्वस्थ्य रहेगें और हमारा जीवन भी स्वस्थ्य रहेगा।
कवर्धा के धरती माता को संवारने में पर्यावरण प्रेमियों का योगदान सराहनीय*
विश्व पृथ्वी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने हरीतिमा टीम व अन्य संगठनों का किया सम्मान
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सुधा वाटिका में नगर पालिका क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं उन सभी संस्थाओं और व्यक्तियों का दिल से सम्मान करता हूँ जो जल, जंगल और जमीन की रक्षा में जुटे हैं। उनका योगदान हमारे नगर के पर्यावरणीय संतुलन के लिए अमूल्य है। उपस्थित विभिन्न संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका आने वाले समय में वृक्षारोपण अभियान को व्यापक रूप से चलाएगी। जिसमें स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों की भागीदारी को शामिल किया जायेगा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति व पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, दुर्गेश अवस्थी, बिहारी राम धुर्वे, दीपक सिन्हा, सुरेन्द्र पाण्डेय, देवकुमार साहू, हरीश साहू, सोनू उपाध्याय, हरीश कुंभकार, केशरी चंद सोनी, दिनेश ठाकुर, हरीतिमा टीम, सुरक्षा टीम, योग समिति, गौ सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
पर्यावरण प्रेमियों का किया सम्मान
नगर पालिका अध्यक्ष ने कवर्धा धरती की रक्षा व उनके संरक्षण संवर्धन में जुटे शहर के संगठनों को सम्मानित किया। जिसमें हरीतिमा टीम, जनसेवा एवं सुरक्षा टीम, मां काली योग समिति, गौ सेवा समिति, पर्यावरण रक्षा गौ सेवा समिति अविनाश ठाकुर, नारायण ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, एकल्वय ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
