नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी का संदेश ‘‘स्वस्थ नागरिक, विकसित कवर्धा‘‘

कवर्धा,,,स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा अब नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर कदम उठा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में शहरवासियों को चिंता, तनावग्रस्त से मुक्त रखने का संकल्प लेते हुए निःशुल्क नियमित योग सत्र का आयोजन शुरू किया गया है। यह योग सत्र प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक कवर्धा के शारदा संगीत महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति तथा नगर पालिका परिषद कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में आज से प्रारंभ किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि निः योग शिविर में पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष एवं अनुभवी प्रशिक्षक सुरेश चंद्रवंशी द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा प्राकृतिक जीवन शैली संबंधी मार्गदर्शन दे रहे हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। साथ ही, बढ़ती हुई जीवन शैली संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए यह एक प्रभावशाली पहल की शुरूवात है। उन्होनें बताया कि शहर के विकास के साथ नागरिकों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। योग एक ऐसा माध्यम है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। स्वस्थ नागरिकों के माध्यम से स्वस्थ समाज और फिर एक विकसित शहर की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है। आज योग सत्र का शुभारंभ किया गया है आने वाले समय में इसे बढ़ावा देने के लिए पालिका टीम पूर्ण प्रयास करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से मिली प्रेरणा नगर पालिका परिवार अब योग शिविर का शुभारंभ किया है जो नियमित रूप से पतंजलि योग समिति एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में शारदा संगीत महाविद्यालय में किया जायेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष ने की अपील
हम सभी का सपना है ‘‘एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा‘‘ इस दिशा में नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है, चाहे वह शहर की सफाई हो, जल संरक्षण हो या आधारभूत सुविधाओं का विकास। लेकिन एक और सबसे महत्वपूर्ण पहलू है हम सभी का स्वास्थ्य। हमारा स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विचार से नगर पालिका परिषद ने पतंजलि योग समिति के सहयोग से प्रतिदिन प्रातः योग सत्र की शुरुआत की है, ताकि हम सब स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकें।
उन्होनें सभी से अपील करते हुए कहा कि इस पहल से जुड़ें, प्रतिदिन सुबह केवल एक घंटा अपने स्वास्थ्य को दें। जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा, मन प्रसन्न होगा, तो हम अपने परिवार, समाज और नगर के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा पाएंगे। हम सभी मिलकर स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर कवर्धा की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाएं।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जयसवाल सहित पार्षदगण पतंजलि योग समिति से महामंत्री ज्योति शुक्ला, विनीता चंद्रवंशी, भारती शर्मा, प्रतिमा चंद्रवंशी, शीला ठाकुर, प्रभा शिवहरे अशोक चंद्रवंशी, रमेश साहू, शशि ठाकुर, राम जायसवाल, शैलेंद्र साहू, रविंद्र साहू भारती ठाकुर, शकुन जायसवाल, रागनी साहू, ममता साहू, सरिता साहू, संध्या जायसवाल, प्रबुद्व शर्मा, हरण दास मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *