अटल जी की स्मृति को अटल परिसर में अटल बना रहे हैं महापौर संजय पाण्डेय

जगदलपुर। नगर के लालबाग में निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण मंगलवार को महापौर संजय पांडे ने किया। अटल परिसर को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।
मालूम हो कि लालबाग में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट की ऊंची प्रतिमा यहां लगाई जाएगी। दरअसल संजय पाण्डे अटल परिसर निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद आशा साहू, पूनम सिन्हा सहित नगर निगम के इंजीनियर मौजूद रहे। संजय पाण्डे ने बताया अटल परिसर के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। मूर्ति बनकर तैयार है, जैसे ही अटल परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण होता है वैसे ही मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान निगम के इंजीनियर व तकनीकी स्टाफ को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अटल परिसर के अंदर लाइटिंग की जाएगी वहीं पार्क के रूप में भी इस परिसर को विकसित किया जाएगा। इंजीनियर दीपांशु देवांगन व अमर सिंह ने महापौर को बताया कि कार्य प्रगति पर है व जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। बेहतर तरीके से अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *