सुकमा में करोड़ों के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में भ्रष्टाचार: दुर्गेश राय

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से बनाए जा रहे स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। कांग्रेस सचिव दुर्गेश राय ने विभाग के सब इंजीनियर और एसडीओ पर ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बिना मटेरियल डंप कराए ही अग्रिम भुगतान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विभाग के ईएनसी श्री भतपहरी के संरक्षण में यह गड़बड़ी चल रही है।
जानकारी के अनुसार सुकमा में कलेक्टर कार्यालय के ठीक बगल में करोड़ों की लागत से यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को अग्रिम भुगतान कर दिया गया, जबकि नियमानुसार मटेरियल मौके पर आने के बाद ही भुगतान किया जाना चाहिए। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों को लेकर आवाज उठाई। इसके लगभग एक महीने बाद ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर मटेरियल डंप कराया। प्रदेश कांग्रेस सचिव दुर्गेश राय ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विभागी के एसडीओ शर्मा से बात की तो उन्होंने कार्यस्थल पर मटेरियल सरिया डंप होना बताया, लेकिन जितना सरिया का मूल्यांकन सब इंजीनियर द्वारा किया जाना बताया गया है उतना कार्य स्थल पर था ही नही। मामला तूल पकड़ता देख 14 जुलाई को सरिया पहुंचाया गया। इससे पता चलता है कि ठेकेदार पर इंजीनियर और एसडीओ मेहरबान किस कदर मेहरबान हैं। कांग्रेस नेता श्री राय विभाग पर खुले तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि कलेक्टर कार्यालय के इतनी करीब और करोड़ों की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में भी इस तरह की अनियमितताएं कैसे हो सकती हैं? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने कहा है कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार रायपुर में बैठे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री भतपहरी की सहमति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने इस मामले की उच्चcस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। दोनों मैदानी अधिकारियों ने मिलकर कई ऐसे कारनामें किए हैं, जिन्हें बहुत जल्द उजागर किया जाएगा। अब
यह देखना होगा कि इस गंभीर आरोप पर विभाग और जिला प्रशासन क्या कदम उठाते हैं। अब तो लोगो का विश्वास भी इस सरकार से उठता जा रहा है विष्णु के सुशासन में अधिकारी खुलकर भ्रष्टाचार कर सरकार को बदनाम करने पर तुल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *