विष्णु के सुशासन में छात्रों की बेरहमी से पिटाई, आरोपी शिक्षक को भाजपा नेताओं का संरक्षण – मोहनीश नाग।

जगदलपुर :- राज्य में सुशासन के दावों के बीच तोकापाल ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल पोटानार में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छात्रों द्वारा झाड़ू लगाने से मना करने पर एक शिक्षक ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के साथ की गई यह हिंसा अब राजनीतिक रंग भी लेती नजर आ रही है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस नेता मोहनीश नाग ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “विष्णु के सुशासन में छात्र सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों से झाड़ू लगवाना और इंकार करने पर बेरहमी से पीटना न केवल शिक्षा के मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि यह अमानवीय कृत्य भी है। चिंता की बात यह है कि इस निर्दयी शिक्षक को भाजपा के स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रशासन भी मौन है।”

मोहनीश नाग ने आगे कहा कि सरकार का तथाकथित सुशासन अब बच्चों की चीखों में बदल चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह ऐसे असंवेदनशील लोगों के साथ क्यों खड़ी है।

घटना के बाद से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *