गोविंदा रे गोपाला: बड़े शहरो के तर्ज पर जंक्शन ग्रुप मनाऐगा दही हांडी उत्सव

कवर्धा,,,महानगरो के तर्ज पर कवर्धा में दही हांडी उत्सव होगा। जंक्शन ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह जंक्शन ग्रुप द्वारा पहली बार आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रेन में मटकी लटकाई जाएगी। जानकारी हो कि कवर्धा जंक्शन परिवार विभिन्न त्यौहारों पर आयोजन किए जाते है।

इस बार यादव समाज द्वारा तीन दिवसीय आयोजन रखा गया। जिसमें पहले दिन 15 अगस्त को समाज की महिलाओं ने मूर्ति स्थापना की। साथ ही 16 व 17 अगस्त को भी आयोजन हुआ। सचिव प्रकाश यादव ने बताया कि 15 अगस्त को मूर्ति स्थापना हुई। इस दिन समाज की सभी महिलाएं पुरूष अंबेडकर चौक स्थित सामाजिक भवन में शामिल हुए। वहां से सरदार पटेल मैदान पहुंचे। जहां मूर्ति के साथ रैली निकाली जाएगी। जिसकी स्थापना मंदिर में की गई। उन्होने बताया कि 16 अगस्त जन्माष्टमी को महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम समापन के बाद समाज द्वारा शहर में बाइक रैली निकाली गई। जो श्रीराधा कृष्ण बड़े मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण की। शाम 6 बजे अतिथि द्वारा विधि विधान से श्री राधाकृष्ण प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।

20 फीट से अधिक ऊंचाई की मटकी नही फोड़ी जाएगी

यादव समाज द्वारा दही लूट का आयोजन आज किया जाएगा। इस बार भी समाज द्वारा 20 फीट से अधिक ऊंचाई पर टंकी मटकी सुरक्षा कारणों से नहीं फोड़ी जाएगी। रैली दोपहर 11 बजे राधाकृष्ण बड़े मंदिर से शुरू होगी। वहीं गांधी मैदान व अंबेडकर चौक में विशेष कार्यक्रम होगा। जिसके अतिथि डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहेंगे। इस बीच समाज के युवा मटकी फोड़ने तैयारी में जुटे हुए है।

यमुना पार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

मंदिर में यादव समाज द्वारा कदम के पेड़ में राधा कृष्ण को झुला झुलते हुए झांकी रखी गई। साथ ही तालाब में भगवान कृष्ण के यमुना पार करते झांकी का भी विशेष रुप से चित्रण किया गया। आयोजन को देखते हुए सभी समाजिक बंधुओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *