व्हिप स्थापना दिवस मनाया गया
जगदलपुर :- विश्व हिंदू परिषद का 61 वा स्थापना दिवस स्थानीय सीताराम शिवालय में आयोजित किया गया। आज ही के शुभ दिन जन्माष्टमी को प्रति वर्ष की भांति विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन ही 29अगस्त 1964 को स्वामी चिन्मयानंद के सांदीपनी आश्रम में गुरुजी (माधवराव सदाशिव गोलवलकर,), मास्टर तारा सिंह, एस एस आप्टे व अन्य की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद की आधारशिला रखी गई। जो समय के साथ, साथ विस्तार लेते हुए आज विश्व के लगभग 50 देशों से लेकर भारतवर्ष के सभी राज्यों तक विस्तार लेते हुए अपने सुदृढ़ विकास को प्राप्त हुआ है। आज सीता राम शिवालय में स्थापना दिवस मनाने के लिए विभाग, जिला प्रखंड से लेकर ग्राम स्तर के दायित्व वान पदाधिकारियों के साथ भरी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विशेष रूप से बिलासपुर से पधारे प्रांत मंत्री श्री विभूति भूषण पांडे मौजूद रहे साथ ही बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग भी उपस्थित रहे। सभा का आयोजन स्मरण करते हुए रामदरबार, भारत माता के चित्र पटल पर फूल माला के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी दायित्व वान पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से मौखिक परिचय प्रांत मंत्री श्री विभूति भूषण पांडे जी से कराया गया। तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस माह के प्रथम सप्ताह में बिलासपुर में सम्पन्न हुई बैठक की जानकारी देते हुए कुछ दिशा निर्देश को लेकर अपनी बात रखते हुए उनका पालन अनिवार्य बताया साथ हीविश्व हिंदू परिषद को जिले, प्रखंड, व ग्राम स्तर तक विस्तार देने हेतु विस्तार से जानकारी देने के साथ धर्मांतरण जैसे मामले पर चर्चा कर सभी को दिशा निर्देश देते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामना दी। बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभकामना प्रेषित किया। इस अवसर पर दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति से भी बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थी। मंच का संचालन नवीन देवांगन ने किया। वही मंच पर विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, शंकर लाल गुप्ता, मौजूद रहे। उपस्थिति रहे अर्जुन सिंह परिहार, श्रीनिवास रेड्डी, प्रेम चलकी, जागेश्वर साहू, अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लखीधार बघेल, हरि साहू, सन्नी रैली, घनश्याम नाग, मुन्ना कोरी, सुरेंद्र, विष्णु ठाकुर, पवन राजपूत, गौरव ठाकुर, रोहन घोष,विक्रम , होमस राठौड़, विवेक शुक्ला, मातृशक्ति से सुशीला साऔ, प्रज्ञा आचार्य, किरण, जनिता मंडावी, भारती, अन्य उपस्थित रहे। अंत में सिकंदर कश्यप ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद किया।
