मद्देड़ में नौ रूपों में विराजमान माता रानी का भव्य स्वरूप, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
बीजापुर/मद्देड़। बीजापुर जिले के मद्देड़ में शारदीय नवरात्र समिति सीताराम शिवालय परिसर मद्देड में मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा से लाए माँ दुर्गा जी की मूर्ति पूरे बस्तर संभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। शारदीय नवरात्र समिति सीताराम शिवालय परिसर मद्देड की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। माता रानी का अद्भुत, आकर्षक और मनमोहक स्वरूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा गांव से माता दुर्गा की प्रतिमा लाकर विधि-विधान के साथ स्थापित की गई है। माता रानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन में उमड़ रही भीड़
मद्देड़ में सुबह और शाम होने वाली आरती तथा भजन-कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी छाया माता रानी का भव्य स्वरूप
शारदीय नवरात्र समिति सीताराम शिवालय परिसर मद्देड द्वारा स्थापित माता दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए जा रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के दिव्य स्वरूप को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इससे मद्देड़ में स्थापित माता रानी की प्रतिमा को लेकर लोगों में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है।
नवरात्रि के दौरान मद्देड़ में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। माता रानी के भव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं के मन में विशेष आस्था जगाई है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा है।
इस भक्तिमय में समिति के अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ,बोल्लापेल्ली प्रवीण ,सुनील तडकल समिति के संचालक शैलेश मंचारला, समिति के अन्य सदस्य सहित मंदिर प्रमुख, ग्राम प्रमुख एवं क्षेत्रवासी ने माता रानी का उत्साह आनंद ले रहे हैं।
