डीएवी स्कूल उलनार में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जगदलपुर :- किशोरी बालिका” अर्थात किशोरावस्था (आमतौर पर 11 से 18 वर्ष) की एक युवा लड़की,जो शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर रही होती है।इस अवधि में किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता संबंधित ज्ञान आवश्यक होता है।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में प्राचार्य श्री मनोज शंकर जी के मार्गदर्शन में किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के पीछे का कारण यह था कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने महसूस किया कि किशोरी उम्र में बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। इस उम्र में बालिकाएं कई शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती हैं और उन्हें इन बदलावों के बारे में सही जानकारी और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसका उद्देश्य बालिकाओं को किशोरी उम्र में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने शरीर की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था
ताकि वे अपने जीवन में सकारात्मक निर्णय ले सकें। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग उलनार से मुख्य रूप से श्रीमती श्यामा ठाकुर मैडम उपस्थित थी जिन्होंने विद्यालय के किशोरी बालिकाओं को किशोरी उम्र में होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ पढ़ाई और जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कौशलों पर भी ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाई गई।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका श्रीमती मोनिका साहु,सुश्री विजयलक्ष्मी साहू, रिझाना फिलिप,सुमन देवांगन ने भी बच्चों को सही स्पर्श और गलत स्पर्श के बारे में भी बताया और उन्हें अपने शरीर की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे वे अपने शरीर की सीमाओं को समझें और कैसे वे असुरक्षित स्थितियों से निपटें।विद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया और उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाएं और कक्षा तीसरी से बारहवीं के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
