एनएचएम कर्मचारियो को मिले दंडात्मक कार्रवाई नोटिस को जलाकर जताया विरोध
कवर्धा,,,प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी पिछले माह 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिला मुख्यालयों में एनएचएम कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने हड़ताली कर्मचारियों को दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है और नोटिस भी जारी किया है 381 कर्मचारियों ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गई दंडात्मक नोटिस के आगे नही झुके और जिलाध्यक्ष शशिकांत शर्मा को मिले नोटिस की प्रतियां को कवर्धा धरना स्थल पर जलाया गया और संरक्षक जेम्स जॉन और समस्त पदाधिकारीगण और सदस्यों ने अध्यक्ष और संघ के साथ अंतिम लड़ाई तक सभी साथ देने की बात कही।

सांसद संतोष पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा
एनएचएम कर्मचारियों ने आज सांसद संतोष पाण्डेय को अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा तथा चुनाव से पूर्व किए गए वादों का स्मरण दिलाया
आज के हड़ताल में ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक प्रदीप सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, जेम्स जॉन, विनिष जॉय, रुपेश साहू, सौरभ तिवारी, संगीता भगत,गेमेश चौधरी, डॉ. मुकुंद राव,डॉ. ममता, डॉ. मुकेश खूंटे, डॉ. दीपक ध्रुव, डॉ. के के जांगड़े, अंशुल थूदगर, आनंद दास, दुर्गेश गुप्ता,चंदन टेकाम, रमेश कौशिक, गौरव सोनी, अंबिका बाशोड, बुद्धेश्वर सिंह, ओमन चंद्रवंशी, वनिता पिस्दा,शिल्पा बक्शी, रामकृष्ण चंद्रवंशी, धुर्वा साहू, ओमन चंद्रवंशी, गिरानी राम ध्रुवे, धर्मराज कौशिक,शैलेंद्र देवांगन, सन्नी केशरवानी, ललिता वर्मा, नेहा चंद्रवंशी,मोनी जायसवाल, विजय कश्यप,अखिलेश पटेल, राजेश साहू,निखिल बांधेकर, सागर, धीरज महोबिया पवन जायसवाल, नेतराम आदि सैकड़ों कि संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
