9 माह इंतज़ार के बाद बच्चा भी माँ के गर्भ से बाहर आ जाता है ,परंतु 9 माह बाद भी पंडरिया शक्कर कारख़ाना से किसानों को भुगतान का इंतज़ार- रवि चन्द्रवंशी
पंडरिया- सहकारी शक्कर कारख़ाना पंडरिया में गन्ना उत्पादक किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है, गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले 9 माह से अपने बेचे हुये गन्ने की भुगतान को लेकर सिर्फ़ मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाकर बहलाया जा रहा है,ज़िम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति सिर्फ़ अपनी वाहवाही कराने में मस्त है
किसान कांग्रेस ज़िला प्रभारी रवि चन्द्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन और प्रबंधन से कहा कि माँ के गर्भरत्न से बच्चा भी 9 महीने बाद दुनिया में आ जाता है पर इस भाजपा सरकार ,व कारख़ाना प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा यह है कि पिछले 9 महीने पूर्व गन्ना विक्रय करने वाले किसानों के हाथ आज भी ख़ाली है,एक ओर जहां खेती किसानी और त्योहारो का समय है किसानों को साहूकारों से ब्याज में राशि लेकर काम चलाना पड़ रहा है जो की अत्यंत पीड़ादायक है।
किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि आज की स्थिति में क़रीब 9करोड़ का मूल भुगतान सहित बोनस और लाभांशकी राशि सब मिलाकर लगभग 30 करोड़ रुपये से भी अधिक राशि हमारे पंडरिया क्षेत्र के 6500 किसानों को मिलना है साथ ही शेयरधारी किसानों को शक्कर वितरण भी होना है जिसके बारे में भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक जी को कोई खबर नहीं है,किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर किसानों को कुछ हद तक भुगतान कराई गई है और आगे भी किसानों के अधिकारो के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा,यदि जल्द ही कारख़ाना प्रबंधन किसानों को पूर्ण भुगतान नहीं किया गया तो किसानों के साथ मिलकर किसान कांग्रेस कलेक्टर कार्यालय घेराव कर अपना अधिकार लेगी।
यह जानकारी
रवि चंद्रवंशी
ज़िला प्रभारी
किसान कांग्रेस कवर्धा ने दी।
