भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने बस्तर प्रवास के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

जगदलपुर।विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने और ऐतिहासिक मुरिया दरबार में सहभागिता के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के बस्तर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

श्री पाण्डे ने कहा कि अमित शाह जी का बस्तर आगमन यहाँ की जनता के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने माँ दंतेश्वरी के चरणों में नमन कर जिस संकल्प के साथ नक्सलमुक्त और विकसित बस्तर का संदेश दिया है, वह आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के लिए नई दिशा तय करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री का यह दौरा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह “बस्तर के आत्मविश्वास का पुनर्जागरण” था। अमित शाह जी ने अपने संबोधन में बस्तर की संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी गौरव की जिस तरह प्रशंसा की, उसने यहाँ के लोगों के मन में नई ऊर्जा भर दी है।

वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि मोदी सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अब नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर विकास, पर्यटन और स्वावलंबन के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी द्वारा 31 मार्च 2026 तक बस्तर को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प इस धरती के उज्जवल भविष्य की गारंटी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने बस्तर दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन एवं बस्तर प्रवास के दौरान जनसमर्थन से भरे ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप एवं रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की एकजुटता और समर्पण ने न केवल बस्तर की जनता में नई ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि विकास और सांस्कृतिक गर्व की दिशा में प्रदेश को नई गति दी है। श्री पाण्डे ने कहा कि बस्तर के इस ऐतिहासिक पर्व पर सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया है कि भाजपा संगठन समाज, संस्कृति और सेवा के हर मोर्चे पर एकजुट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *