ट्रक सहित अवैध लकड़ी पकड़ पंचनामा बना कर छोड़ने का मामला पकड़ा तूल
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। वन मंडल पश्चिम भानुप्रतापपुर के अंतर्गत बांदे परिक्षेत्र के ग्राम कटगांव तहसील में कोयलीबेड़ा रेंज के बॉर्डर से लगे आरएफ एरिया से अवैध रूप से काटे गए सेमर के लगभग 20 लकड़ी गोला, जेसीबी मशीन और अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रक क्रमांक सीजी 17 केके 2221 को रंगेहाथों पकड़ कर वन रक्षक के द्वारा पंचनामा बना कर बिना जब्त किये छोड़ दिया गया। विभाग एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से हरे-भरे आम,सेमर पेड़ों को अवैध तरीके से काटकर उनके बिना दस्तावेजी कार्यवाही के परिवहन किए जा रहा है।

ग्रामीण अंचल में कोचियों (दलाल) के द्वारा खेतों के नाम से कीमती पेड़ों की लकड़ियों को जंगल से कटाई जोरों से चल रही है। कमीशन एजेंड (कोचिए) किसानों से भी सस्ते दामों में लकड़ी लेकर अन्य राज्य में बेचकर ऊंचे दाम कमा रहे हैं। क्षेत्र में लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं। किसानों से संपर्क कर उनके खेतों से लगी जंगल से चोरिचुपे कीमती लकड़ी को काट कर सस्ते दाम देकर उनके नाम से बिना दस्तावेज से ट्रको में लाद कर ज्याद कीमतों में बेचकर विभाग को राजस्व का चुना लगा रहे हैं।
इन दिनों ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में बिना परमिशन वृक्षों की कटाई और कीमती इमारती लकड़ी का अवैध व्यापार खूब जोरों पर है। जहां इस कार्य में संबंधित वन विभागीय अफसर भी लाचार नजर आ रहे हैं। इस अवैध कार्य के करोबार को बढ़ावा देने में बकायदा संबंधित विभागीय अफसरों की अंदरूनी सहमति और संरक्षण प्रदान तक होने की संभावना है।
इस विषय पर मोके में उपस्थित वन रक्षक रघु सेन ने कहा कि वन क्षेत्र के दो बड़े बड़े पेड़ है जिन्हें पखांजूर सत्यानंदपल्ली निवासी दिनेश के द्वारा अवैध रूप से काटा गया है। जिसका पंचनामा बनाकर डिप्टी को कार्यवाही के लिए दिया गया है।
इस संबंध पर कटगांव क्षेत्र के डिप्टी रेंजर अरबिंद वाडल्ले ने बताया कि जंगल से एक पेड काटा गया बाकी पेड़ राजस्व क्षेत्र का था। वन रक्षक ने गाड़ी को जप्त नही किया,व्यक्ति के नाम पर कार्यवाही की है।
