मोपेड चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार


जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चोरी के 2 आरोपियों को बोधघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना बोधघाट में 30 नवंबर को प्रार्थी शेख हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जुपिटर स्कूटी 26 नवंबर की रात अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे CCTV के फुटेज खंगाले गए। फिर संदेह के आधार पर रोहित सागर पिता राजू सागर एवं ओम चंदेल पिता स्व. विनोद चंदेल दोनों निवासी बैला बाजार जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने जुपिटर स्कूटी को चोरी करने के बाद छुपा कर रखने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर स्कूटी बरामद कर ली गई। आरोपियों को ग न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक ललित नेगी व लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक मयाराम कश्यप व सुनील मनहर, आरक्षक युवराज, परमानंद भोयर, होरीलाल आर्मो का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *