उल्लास महापरीक्षा की तैयारियों की संयुक्त संचालक सोम ने की समीक्षा


जगदलपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम द्वारा बस्तर जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों सहायक खंड शिक्षा अधिकारियों एवं खंड स्त्रोत समन्वयकों की 7 दिसंबर को होने वाली उल्लास महा परीक्षा की समीक्षा बैठक ली गई। सबसे पहले संयुक्त संचालक द्वारा उल्लास शपथ दिलाई गई, परीक्षा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई, आवश्यक निर्देश दिए गए।
संयुक्त संचालक श्री सोम ने असाक्षर लोगों को परीक्षा केंद्र तक लाने हेतु आवश्यक तैयारी करने, वातावरण निर्माण, प्रश्न पत्र वितरण, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अपील करने हेतु चर्चा की गई। 7 दिसंबर को आयोजित महा परीक्षा में बस्तर जिले के 35 हजार 800 असाक्षर परीक्षा देंगे। इस अवसर पर सहायक परिणाम अधिकारी राकेश खापर्डे, खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, जिले के समस्त सहायक शिक्षा अधिकारी और खंड स्रोत समन्वय सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *