राजस्थान विधानसभा भवन का भ्रमण किया छग के पत्रकारों ने
जगदलपुर। राजस्थान की अध्ययन यात्रा पर गए छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजस्थान विधानसभा भवन का भ्रमण किया। पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेवनानी और विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। विदित हो कि छत्तीसगढ़ से करीब तीस पत्रकार राजस्थान की यात्रा पर गए हैं। वे राजस्थान प्रदेश के शैक्षणिक भ्रमण के साथ विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं को भी लोगों के सामने रखेंगे। विधानसभा भवन भ्रमण की व्यवस्था राजस्थान सरकार ने की थी। पत्रकारों को विधानसभा का भ्रमण कराया। पत्रकारों के दल में शामिल जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा ने दूरभाष पर जानकारी दी कि पत्रकारों का समूह राजस्थान सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, पर्यटन नीति और पर्यटन स्थलों का अध्ययन कर रहा है। साथ ही यह दिल राजस्थान के नागरिकों को छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार द्वारा गरीबों, महिलाओं, दलितों, किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दे रहा है। श्री झा ने बताया कि पत्रकार साथी छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और यहां उपलब्ध सुविधाओं से राजस्थान के लोगों को अवगत करा रहे हैं।
