9 जनवरी को पंडरिया में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का होगा नगर आगमन,

कवर्धा,,, पंडरिया 9 जनवरी को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान पंडरिया में प्रातः 10:30 बजे आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री जी के भव्य स्वागत और विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में सादर आमंत्रित हैं।

यह अवसर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा और पंडरिया विधानसभा को विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करेगा। सभी क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा सरकार के विकास के संकल्प को मजबूत करें और पंडरिया के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनें।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार विवेक शर्मा जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *