कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

कवर्धा,,,कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को पी.जी. कॉलेजऑडिटोरियम,कवर्धा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू ने की।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, संदीप साहू (कसडोल) सहित समाज के कई वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी एवं संरक्षकगण मंचासीन रहे।

जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
• अध्यक्ष: धरमराज साहू
• उपाध्यक्ष: कौशल साहू, श्रीमती मनीषा साहू
• संगठन सचिव: लोकचंद साहू, श्रीमती कौशिल्या साहू
नवनियुक्त जिला महामंत्री लालचंद साहू, खिलेश्वर साहू जिला कोषाध्यक्ष धर्मराज साहू
तहसील स्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष
राधेश्याम साहू (कवर्धा नगर), डॉ. जलेश्वर साहू (पण्डरिया), श्रवण साहू (कुण्डा), गणेशराम साहू (पिपरिया), सहदेव साहू (कवर्धा ग्रामीण), मीलूराम साहू (बोड़ला), विजय साहू (लोहारा पूर्व), रजेलाल साहू (लोहारा पश्चिम) सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *