कबीरधाम पुलिस की नक्सल उन्मुलन क्षेत्र में बड़ी सफलता, तेरह लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण।

कवर्धा :- छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति का सफल क्रियान्वयन के लिये अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, विवेकानंद सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, विशेष आसूचना शाखा/नक्सल अभियान छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशन एवं ओ.पी.पाल, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान एवं छ.ग. शासन के आत्मसमर्पण पुर्नवास योजना के प्रचार-प्रसार की कार्यवाही निरंतर चलायी जा रही है। उक्त अभियान के दौरान जिले में सक्रिय नक्सली संगठन कान्हा भोरमदेव डिवीजन कमेटी अंतर्गत बोड़ला एरिया कमेटी के सक्रिय हार्डकोर ईनामी नक्सली- एरिया कमेटी कमाण्डर-डीव्हीसी करन एवं एरिया कमेटी सदस्य अनिता जो सितंबर 2019 में एरिया कमेटी को छोड़कर अपने गांव काकेकोरमा थाना गंगालुर जिला बीजापुर चले गये थे, तथा दोनों शादी कर साथ रह रहे हैं। जिसकी जानकारी मार्च 2020 एवं जुन 2021 में आत्मसमर्पित किये नक्सलियों के द्वारा दिये जाने से कबीरधाम पुलिस के द्वारा उक्त नक्सलियों की पतासाजी लगातार किया गया। स्थानीय सूत्रों एवं तकनीकी टीम के सहयोग से दोनो नक्सली करन एवं अनिता की जानकारी प्राप्त होने पर कबीरधाम पुलिस के द्वारा इनसे संपर्क स्थापित कर शासन की पुर्नवास नीतियों/सुझाव की जानकारी दिया गया। जिससे दोनों हार्डकोर ईनामी नक्सली दंपत्ति कबीरधाम पुलिस के माध्यम से शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अच्छी जीवन एवं सुरक्षित जीवन यापन करने आत्मसर्मपण के लिए तैयार होकर कबीरधाम पुलिस के सहयोग से पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के समक्ष आत्मसर्मंपण कर दिया है । आत्मसर्मंपण करने पर दोनों नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि त्वरित दिया गया, शासन की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। उक्त समर्पंण की कार्यवाही में ओ.पी. पाल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के मार्गनिर्देशन एवं डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा-निर्देष में कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक नक्सल, सहायक उप निरीक्षक उदल मरकाम, संजीव तिवारी एवं उनके टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

आत्मसमर्पित नक्सली –

1.करन उर्फ सुद्ध हेेमला पिता स्व. पाण्डू हेमला जाति गोड़ उम्र 26 वर्ष, थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ.ग.

  1. अनिता ताती पिता स्वं लच्छू ताती जाति गोड़ उम्र 22 वर्ष थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ.ग.

समर्पित नक्सली करन, वर्ष 2009 में जिला बीजापुर क्षेत्र के गंगालुर एरिया कमेटी नक्सल संगठन में शामिल हुआ होकर संघटन में काम करने लगा वहीं
महिला नक्सली- अनिता, वर्ष 2016 में जिला बीजापुर क्षेत्र के गंगालुर एरिया कमेटी के नक्सल संगठन में शामिल हुई थी ।
समर्पित नक्सली कबीरधाम जिले में वर्ष 2018 में महिला नक्सली अनिता तथा नक्सल करन फरवरी-मार्च 2019 में माड़ बस्तर क्षेत्र से पहुंचे थे । दोनो नक्सली सदस्य जिला कबीरधाम के बोड़ला क्षेत्र में सक्रिय थे।
महिला नक्सली अनिता जिला कबीरधाम अंतर्गत घटित 05 नक्सली घटनाओं में शामिल थी।
तो नक्सली करन जिला कबीरधाम अंतर्गत घटित 03 नक्सली घटनाओं में शामिल था।

नक्सली संगठन में धारित पद- नक्सली करन जिले में सक्रिय नक्सल संगठन बोड़ला एरिया कमेटी का कमाण्ड़र था तथा महिला नक्सली अनिता बोड़ला एरिया कमेटी सदस्य थी।

पद पर घोषित ईनाम- 1. डीव्हीसी करन, बोड़ला एरिया कमटी कमाड़र- 8,00000/- रूपये,

  1. एसीएम अनिता, बोड़ला एरिया कमेटी सदस्य- 5,00000/-रूपये,

संगठन छोड़ने का कारण-
 क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता,
 लगातार हो रहे मुठभेड़,
 पुलिस के द्वारा नक्सल उन्मुलन हेतु चलाये जा रहे अभियान,
 क्षेत्र में नक्सली संगठन की कमजोर पकड़,
 छ.ग. शासन की पुर्नवास नीति,
 नक्सली संगठन की गलत विचारधारा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *