सदगुरु कबीर साहेब का प्रकट उत्सव 29 जून सोमवार को

कवर्धा,,,सदगुरू कबीर साहेब का प्रकट उत्सव 29 जून सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए समाज प्रमुखों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। सदगुरू कबीर युवा मानिकपुरी समाज के प्रचार प्रसार प्रमुख सूरजदास मानिकपुरी ने बताया कि स्थानीय कैलाश नगर
कबीर कुटी में समाज की आवश्यक बैठक बुधवार को रखी गई। बैठक में समाज के अध्यक्ष सुरेश दास, उपाध्यक्ष नरेश दास, सचिव विनोद दास एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कबीर साहेब का प्रकट दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। 19 जून को साहब का प्रगट उत्सव के दिन कबीर कुटी में सुबह 8 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएग जो कबीर कुटी से प्ररंभ होकर लोहरा नाका त झंडा चौक,सिगनल चौक,ठाकुर पारा होते हुए कबीर बाड़ा यहां से गुप्ता पारा होते हुए राजमहल चौक भारत माता चौक ,गायत्री मंदिर, शिवा जी चौक नगर भ्रमण करते हुए कबीर कुटी भवन में पहुंचेंगे। तत्पश्चात 10 बजे से गुरू महिमा पाठ, 12 बजे साव्तिक चौका आरती एवं सुबह 10 बजे से भोजन भंडारा का आयोजन किया जाएगा। अतः सभी र्धम प्रेमीजन व समाज के सभी लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *