प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन से सेनानी परिवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सौजन्य भेंट।


कवर्धा,,,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के पदाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर स्थानीय सर्किट हाउस कवर्धा में कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।


डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला ने माननीय प्रभारी मंत्री को पदाधिकारी का परिचय कराया तथा सेनानी परिवार द्वारा माह नवम्बर 2025 से अभी तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। माह के प्रथम रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीदों को यादकर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की जाती हैं और दीप प्रज्वलित किया जाता है यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम भारत देश के 25 राज्यों में किया जाता है।
प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने गंभीरता से बात सुनकर तारीफ किया ।


इसके साथ ही साथ कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा आई ए एस एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव आई पी एस से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। भेंट के समय डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला, नरोत्तम महोबिया सचिव महेश महोबिया कोषाध्यक्ष, सियाराम महोबिया सह सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *